फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दौड़ में शरद और प्रतिभा ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग की ओर से बालक-बालिका दौड़ प्रतियोगिता शुक्रवार को लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हुई। पांच किमी रेस में नितिन कुमार, तीन किमी में वंदना, 100 मीटर में शरद शर्मा और प्रतिभा राय, 200 मीटर में अमित यादव, नंदनी राजभर ने प्रथम स्थान हासिल किया। पांच किमी बालक और तीन किमी बालिका वर्ग क्रॉस कंट्री रेस, 100-200 मीटर की दौड़ की प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने किया। क्रॉस कंट्री के बालक वर्ग में 170 खिलाड़ी और बालिका वर्ग में 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, उपक्रीड़ा अधिकारी अकरम महमूद, इरशाद अहमद, चंद्रभान यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें