फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सूरत से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, पटरी पर पड़ी थी छत-विछत लाश; जा रहा था बिहार

Sun, 17 Aug 2025 01:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

यूपी के जौनपुर में युवक की ट्रेन से कटकर माैत हो जाने की सूचना पाकर माैके पर शाहगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर युवक की माैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jaunpur News: शाहगंज क्षेत्र के सबरहद स्थित एक पीजी कॉलेज के पीछे शनिवार को सूरत से अपने घर लौट रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के गोपालगंज जनपद अंतर्गत बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरीबाजार गांव निवासी उपेंद्र दास (39) पुत्र विश्वनाथ दास के रूप में हुई है। मृतक के मामा रघुवीर के अनुसार, उपेंद्र सूरत के उधना रेलवे स्टेशन से ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से अपने घर लौट रहा था।

शनिवार की दोपहर सबरहद स्थित कॉलेज के पीछे पोल संख्या 858/28 व 30 के बीच किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसका एक पैर कट गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी कंट्रोल रूम और गेट संख्या 59 के गेटमैन ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ व कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें