फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शनि देव होंगे मार्गी, कई राशि के जातकों को होगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। शनि देव 138 दिन बाद अपनी चाल बदल रहे हैं। वे 28 नवंबर को सुबह 9:20 बजे मीन राशि में मार्गी होंगे, जिसका असर देश दुनिया के साथ ही कई राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा। ज्योतिष एवं तंत्र आचार्य डॉक्टर शैलेश मोदनवाल बताते हैं कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि देव को न्यायाधीश और कर्मफल दाता ग्रह माना जाता है। शनि का मार्गी होना भारतवर्ष के लिए बहुत ही शुभ फलदाई होगा। भारत की छवि और भारत का डंका पूरे विश्व में बजेगा। इसके साथ ही वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातकों को शुभ फल मिलेंगे। इन राशि वालों के रुके हुए कार्य पूरे होंगे, उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे और सुख शांति के साथ ही आर्थिक लाभ भी होगा। मेष, सिंह, तुला, धनु और मीन राशि वालों को संभल कर चलने की जरूरत है और शनि की शांति के निमित्त उपाय अवश्य करनी चाहिए। शनि देव के शांति के निमित्त शनिवार के दिन सरसों के तेल का छाया दान करें। शनि स्तोत्र का पाठ करें। गरीबों की मदद करें। हनुमान जी की आराधना भी फलदाई होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें