फूलपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर के भतीजे पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि दो माह की गर्भवती होने की जानकारी होने पर आरोपी गायब हो गया और उसके परिजन लगातार धमकी दे रहे हैं। युवक का चाचा हिस्ट्रीशीटर है, इस वजह से लगातार धमकी से सहमी हुई है। बड़ागांव थाने में तहरीर दी।
पीड़िता के अनुसार वह फूलपुर के बेलवा निवासी आरोपी के घर से कुछ दूरी पर रहती है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल किया और लगातार दुष्कर्म करता रहा। जुलाई माह में गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही युवक और उसके परिजनों ने धमकाना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि परिजनों ने दबाव बनाकर युवक को भगा दिया है।
31 अगस्त 2022 के बाद से युवक से कोई संपर्क नहीं है। उसके परिवार के सदस्यों में चाचा हिस्ट्रीशीटर और उसका भाई डराता और धमकाता है। युवक के परिजनों का आपराधिक इतिहास है और वह लगातार दबाव बनाकर धमकाते हैं। बड़ागांव थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी चतुर्वेदी के अनुसार इस मामले में आरोपी जेल भी जा चुका है। पीड़िता फूलपुर थाना अंतर्गत आरोपी के घर बेलवा में गई थी, इस वजह से घटना की सूचना फूलपुर थाने को दी गई है।