फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ग्राम प्रधान की मौत के 24 साल बाद घर पहुंचा शमन, गोली मारकर कर गई थी हत्या, जानें मामला

Sun, 19 Sep 2021 02:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

24 साल पहले अपनी कपड़े की दुकान पर बैठे पूर्व प्रधान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस मामले में मुकदमा न्यायालय में चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के फूलपुर के पूर्व ग्राम प्रधान आशा प्रसाद जायसवाल की 24 साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 24 साल बाद पुलिस ने मुकदमे के तहत शनिवार को परिवार को न्यायालय का शमन तामिल कराया। यही नहीं, जिस तिथि पर मुकदमे की सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश होना था, वह तिथि बीतने के बाद पुलिस शमन लेकर घर पहुंची।

विज्ञापन


पूर्व प्रधान आशा प्रसाद जायसवाल 24 साल पहले अपनी कपड़े की दुकान पर बैठे थे, तभी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस मामले में मुकदमा न्यायालय में चल रहा था। इधर कई साल तक मुकदमे में कोई कार्यवाही नहीं हुई थी लेकिन अचानक दो दशक के बाद फूलपुर थाने की पुलिस दोपहर में पूर्व प्रधान के घर फूलपुर गांव पहुंची।

इस दौरान पुलिस परिजनों को शमन तामिल कराने लगी। पूर्व प्रधान के बेटे जितेंद्र जायसवाल का आरोप है कि तिथि बीतने के बाद पुलिस शमन लेकर आई और जबरदस्ती तामिल कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें