फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान को आई बनारसी पान की याद: फैन के सवाल पर बादशाह ने दिया 'जबरा' जवाब, क्या हिंट दे गए पठान ?

Wed, 25 Jan 2023 01:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ट्विटर पर युवक ने बॉलीवुड किंग शाहरुख खान से पूछा कि आप पान खाने बनारस फिर कब आ रहे हैं ? क्या पठान के सुपरहिट होने के बाद आएंगे? तो शाहरुख खान ने उनको जवाब देते हुए कहा- 
विज्ञापन
शाहरुख खान को आई बनारसी पान की याद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म पठान के प्रमोशन में खासा व्यस्त हैं। फिल्म को लेकर इन दिनों शाहरुख खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिख रहे हैं और अपने फैन्स से बातचीत का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में एक फैन ने ट्विटर पर किंग खान से पूछा कि- पान खाने बनारस कब आ रहे हैं ? तो शाहरुख खान ने उनको तुरंत जवाब दिया। 

दरअसल, शाहरुख मंगलवार को ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी बीच राज श्रीवास्तव नाम के युवक ने उनसे पूछा कि आप पान खाने बनारस फिर कब आ रहे हैं ? क्या पठान के सुपरहिट होने के बाद आएंगे? तो शाहरुख खान ने उनको जवाब देते हुए कहा-  ‘पक्का-पक्का… पान बहुत याद आता है बनारस का। 

विज्ञापन

दोनों के बीच की ये बातचीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैन्स कयास लगा रहे हैं कि शाहरुख खान जल्द ही बनारस आएंगे पान खाने। 



बता दें कि राज श्रीवास्तव नामक शख्स ने एक फोटो भी ट्वीट किया है जिसमें शाहरुख खान बनारस में पान खाते नजर आ रहे हैं। ये फोटो 2017 की है, जब हैरी मेट सेजल के प्रमोशन के लिए शाहरुख वाराणसी आए थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें