फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: जल्द शुरु होगी काशी से महाकाल की नगरी की प्लाइट सेवा, कंपनियां कर रही सर्वे, उद्यमियों ने की ये मांग

Tue, 24 Jan 2023 05:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी महादेव के दर्शन को आने वाले पर्यटक महाकाल के दर्शन के लिए भी जाना चाहते हैं। काशी से उज्जैन के लिए सीधे विमान सेवा न होने से पर्यटकों को काफी परेशानी होती है। सीधी विमान सेवा शुरू होने से पर्यटकों के साथ ही काशी के उद्यमियों और व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी से इंदौर की उड़ान सेवा को लेकर कवायद तेज हो गई है। इसे लेकर कई कंपनियां सर्वे भी कर रही हैं। वहीं एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने इंडिगो एयरलाइंस से उड़ान सेवा शुरू करने का अनुरोध किया है। इससे पहले भी उड़ान सेवा को लेकर उद्यमियों ने अपील की थी, लेकिन सेवा शुरू नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन

इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि शेड्यूल में इंदौर की उड़ान सेवा भी शामिल होगी। इंदौर के लिए विमान संचालन शुरू होने से जहां महादेव की नगरी से महाकाल की नगरी का जुड़ाव मजबूत होगा, वहीं व्यापार भी बढ़ेगा। बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले लोग महाकाल का भी दर्शन करना चाहते हैं लेकिन यहां से सीधी उड़ान सेवा न होने से कई बार पर्यटकों को परेशानी होती है। 

 
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस का विमान - फोटो : अमर उजाला
इंदौर से डायरेक्ट विमान सेवा शुरू होने से कई फायदे होंगे। इससे जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं व्यापार के लिए भी एक अच्छा अवसर मिलेगा। इंदौर समृद्ध शहरों में से एक हैं। वहां से जुड़ाव होने पर काशी का व्यापार और समृद्ध होगा। - आरके चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आईआईए।

काशी महादेव के दर्शन को आने वाले पर्यटक महाकाल के दर्शन के लिए भी जाना चाहते हैं। काशी से उज्जैन के लिए सीधे विमान सेवा न होने से पर्यटकों को काफी परेशानी होती है। सीधी विमान सेवा शुरू होने से पर्यटकों के साथ ही काशी के उद्यमियों और व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। - प्रदीप राय, टूर एंड ट्रेवल एजेंट।  

इंदौर की उड़ान सेवा शुरू करने को लेकर इंडिगो एयरलाइंस से अपील की है। उम्मीद है कंपनी इस समर शेड्यूल से उड़ान सेवा शुरू करेगी। - अर्यमा सान्याल, एयरपोर्ट निदेशक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें