फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा हल्के में नहीं लेती कोई चुनाव, निकाय चुनाव में मिलेगी बड़ी सफलताः शहनवाज

Tue, 21 Nov 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
चंदौली के एक भाजपा कार्यालय में शहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता  शहनवाज हुसैन मंगलवार को चंदौली पहुंचें। यहां उन्होंने पत्रकारों से बाचचीत में कहा कि भाजपा किसी चुनाव को हल्के में नहीं लेती, चाहे लोकसभा हो, विधान सभा अथवा निकाय चुनाव। यूपी के निकाय चुनाव में भाजपा को सफलता मिलेगी।
विज्ञापन


गुजरात और हिमाचल में विधानसभा चुनाव में भाजपा तीन चौथाई बहुमत हासिल करेगी। वे नगर में भाजपा के निकाय चुनाव के लिए संतोष खरवार के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे थे।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने गुजरात चुनाव पर कहा कि हार्दिक, जिग्नेश का साथ कांग्रेस को नहीं जीता पाएगा। कहा कि पाटीदार समाज भाजपा के साथ है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की जहां जहां हार होती है, राहुल गांधी का कद बढ़ता है।
विज्ञापन


गुजरात की हार के बाद राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष का ताज पहचाना जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है। भाजपा इस विवाद का सर्वसामान्य हल चाहती है।

पद्मावती फिल्म के मुद्दे पर कहा कि जनभावनाओं का ठेस नहीं पहुंचाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं संग बैठ कर जीत की योजना तैयार की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें