फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादाब और मुमताज की जरी जरदोजी से हुआ पीएम का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी के युवा शिल्पी शादाब आलम और मास्टर शिल्पी मुमताज अली द्वारा तैयार अंगवस्त्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत हुआ। मेहंदीगंज में जनसभा के दौरान मंच पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम को जरी जरदोजी से निर्मित अंगवस्त्र पहनाया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए तैयार अंगवस्त्र मैरून कलर का है। इस पर जरी से स्वर्णिम अक्षरों में काशी लिखकर उभारा गया है। बाबा विश्वनाथ के मंदिर की आकृति, त्रिशूल और पताका को भी उकेरा गया है। नीचे चांदी की जरी से गंगा की लहरों को दर्शाया गया। इस दौरान मंच पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख एल मंडाविया, केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, सांसद बीपी सरोज, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, मेयर मृदुला जायसवाल मौजूद रहीं। रैली में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, काशी क्षेत्र के प्रभारी व सांसद सुब्रत पाठक, महेश चंद श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, अशोक तिवारी, हंसराज विश्वकर्मा, विद्यासागर राय, पिंडरा से रवि सिंह, अजगरा से राजीव किरण, नवरतन राठी, जयनाथ मिश्रा, श्री निकेतन मिश्रा, डा. कुंवर पुष्पेंद्र कुमार सिंह, पवन चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें