फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से गिराए जाएंगे जर्जर भवन, कार्ययोजना तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी सोमवार से शहर के जर्जर भवन गिराए जाएंगे। नगर निगम ने पूरी कार्ययोजना बना ली है। नगर निगम के मुख्य अभियंता सूरज पाल सिंह ने बताया कि प्रशासन और पुलिस के सहयोग से जोन वार जर्जर भवन गिराए जाएंगे। शनिवार तक सर्वे रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जोन में एक-एक मकान का सर्वे किया जा रहा है। यह भी देखा जा रहा है किन मकानों में मकान मालिक और किराएदार का विवाद चल रहा है। पुरानी सूची से सत्यापन कराया जा रहा है। इस आधार पर नई सूची तैयार होगी। कई लोगों ने नगर निगम में आवेदन किया है कि उनके मकान को जर्जर घोषित किया जाए। इसका भी सत्यापन कराया जा रहा है। ताकि किसी प्रकार गलती न होने पाए। एक अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग जर्जर भवन घोषित कराकर किराएदारों से मकान खाली कराने की फिराक में लगे हैं। किसी भी भवन को गिराने से पहले उसकी पूरी कुंडली तैयार की जाएगी। विधि विशेषज्ञों से राय लेकर इन भवनों को गिराया जाएगा। इंजीनियरिंग विभाग संसाधन जुटाने में लगा है। ताकि गिराने के दौरान संसाधनों की कमी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें