फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ स्थित पैतृक गांव पहुंची शबाना आजमी, ग्रामीणों ने इस अंदाज में किया स्वागत

Fri, 10 Aug 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहना कर उतारी आरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दिग्गज अभिनेत्री व सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी गुरुवार को आजमगढ़ जिले में स्थित अपने पैतृक गांव मेजवां पहुंची। उनके साथ भाई सिनेफोटोग्राफर बाबा आजमी, मिजवां सोसाइटी की सचिव नम्रता गोयल भी मौजूद थे। वाराणसी एयरपोर्ट से  मेजवां पहुंचने पर गुरुवार शाम को जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर उनकी आरती उतारी साथ ही सावन के गीत भी गाए। फतेह मंजिल में प्रवेश करते समय कैफी आजमी अमर रहे और शबाना आजमी जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे।
शबाना आजमी मुंबई से प्लेन से बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री हवाई हड्डा पहुंची। वहां पर भी बुके से उनका स्वागत किया गया।

इसके बाद वे सड़क मार्ग से काफिले के साथ पैतृक गांव मेजवां पहुंचीं। शबाना आजमी के साथ सुषमा, उनकी सहयोगी पूजा और विकास भी साथ थे। फतेह मंजिल पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने अपने अब्बू दिवंगत कैफी आजमी की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। इसके बाद वहां उपस्थित सभी लोगों का हाल चाल पूछा।
विज्ञापन


कैफी आजमी चिकनकारी की इंचार्ज संयोगिता और उनकी सहयोगियों ने आरती उतारी। महिलाओं ने सावन के गीत प्रस्तुत किए। इस पर बाबा आजमी थिरकने पर मजबूर हो गए। मिजवां सोसाइटी के प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी से होने वाले अगले कार्यक्रमों की तैयारी की जानकारी ली।
विज्ञापन

इंटर कालेज में कई कार्यक्रम आयोजित

घर आईं शबाना का सावन गीतों से स्वागत - फोटो : अमर उजाला
 शबाना आजमी के आगमन पर शुक्रवार को कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कालेज में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए है। खास तौर से इसे बालिकाओं की शिक्षा पर फोकस किया गया है। स्कूली शिक्षा को प्रभावी  बनाने के लिए प्लान इंडिया, ग्रामीण विकास संस्थान के सहयोग से डिजिटल क्लास रूम की शुरुआत की जाएगी।

प्लान इंडिया की कार्यकारी निदेशक भाग्यश्री देंगले ने बताया कि संस्था फूलपुर ब्लॉक के सात ग्राम पंचायत के 10 गांव में पिछले दो वर्षों से कार्य कर रही है। मिजवां सोसाइटी के प्रबंधक  आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि डिजिटल क्लास रूम का उद्घाटन  शुक्रवार को दिन में 11 बजे शबाना आजमी करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें