यूपी के जौनपुर के एक गांव में दुर्गापूजा देख कर लौट रही किशोरी को बाइक सवार युवक ने अगवा कर दुष्कर्म किया और उसे अचेत होने पर फरार हो गया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया।
किशोरी के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी चार वर्षीय भाई के साथ घर से एक किमी दूर फत्तूपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास दुर्गा पूजा देखने गई थी। घर लौटते समय रास्ते में शकीब ने बालक को भगा दिया और बेटी का मुंह कपड़े से बांधकर बाइक से सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया।
बालक के घर पहुंचने पर परिवार के लोग किशोरी की तलाश में निकले तो वह सुनसान जगह पर अचेत मिली। पुलिस ने आरोपी शकीब पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सूचना पर एसपी दिनेशपाल, एसपी ग्रामीण संजय राय तथा सीओ सौम्या पांडेय पहुंची और घटना के बारे में पीड़ित परिवार से जानकारी हासिल की।