फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जबरन किशोरी से किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की दी धमकी

Fri, 06 Mar 2020 04:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म(डेमो)। - फोटो : Social media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

विज्ञापन


बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित नाबालिग लड़की ने बताया कि वह एक मार्च की शाम शौच के लिए घर से कुछ दूरी पर खेत में जा रही थी। जहां पहले से घात लगाए गांव के एक मनबढ़ युवक ने लड़की का मुंह दबाकर जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

आरोप है के दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने कहा कि किसी से कहोगी तो तुम्हारे परिवार को भी जान से मार देंगे। लड़की ने डर के मारे अपने परिजनों से कुछ भी नहीं कहा। जब पांच मार्च को फिर वह शौच के लिए गई तो मनबढ़ युवक ने उसके साथ फिर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने मेरे दुपट्टा से मेरा मुंह बंद कर दिया। इसके बाद पीड़िता की मां ने शुक्रवार को युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी  के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें