फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर समस्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

Sun, 23 Oct 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सीवर समस्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोग
विज्ञापन
महमूरगंज इलाके के सैकड़ों नागरिक सीवर समस्या से आजिज होकर शनिवार को सड़क पर उतर आए। आकाशवाणी के समीप चक्काजाम कर दिया और बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। चक्काजाम के चलते महमूरगंज से मंडुवाडीह मार्ग पर करीब तीन घंटे तक आवागमन ठप हो रहा। इसके चलते घंटों लोग जाम में फंसे रहे। स्कूली वाहन और एंबुलेंस भी जहां की तहां खड़ी रहीं।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि शिवाजी नगर, शिवपुरवा और आदर्श नगर में डेढ़ महीने से सीवर की समस्या बनी हुई है। गुहार लगाई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है। महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल है। पेयजल पाइप में भी लीकेज होने से घरों में दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है। लोगों के समर्थन में विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव भी पहुंचीं।  

मौके पर क्षेत्रीय पुलिस और फैंटम दस्ते के सिपाही पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन गुस्साए लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। बाद में एसीएम तृतीय राजेंद्र कुमार, सीओ भेलूपुर, जलकल सचिव मौके पर पहुंच गए। जलकल सचिव ने तीन दिन की मोहलत मांगी। तब जाकर लोगों ने धरना खत्म किया। इस मौके पर राजकुमार मौर्या, राकेश, श्वेता बिंद, वीरू यादव, राजन बिंद, अरविंद यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें