- हरिनगर कॉलोनी के आगे सीवर लाइन नहीं है। यहां नाले के सहारे सीवर जाता है। सुना है सीवर लाइन डाली जाएगी। -अवधेश कुमार श्रीवास्तव
- चंदुआ सट्टी से लेकर लहरतारा रेलवे लाइन तक ईंट बिछाई गई है। यहां की सड़क काफी खराब है। -सचिन अग्रहरि
- इस इलाके में पानी गंदा आता है। जारवाला पानी खरीदकर पीना पड़ता है। गर्मा में और दिक्कत बढ़ जाती है। -मनोहर कुमार यादव
- क्षेत्र में पानी की दिक्कत है। पंचायती कुएं का पानी इस्तेमाल के लायक नहीं है। ट्यूबवेल लगाने की जरूरत है। -मोतीलाल
- इलाके में पानी की बड़ी समस्या है। दो दिन पर पानी आता है। कई बार काफी गंदा पानी आता है। -रीता गुप्ता
- सीवर और पानी की दिक्कत है। सुबह सफाई होती है। कई बार दो-दो दिन बाद सफाईकर्मी आते हैं। लेकिन कूड़ा नहीं उठता। -नरेंद्र कुमार पटेल
मेयर बोले
हाल ही में छित्तूपुर में पेयजल के लिए ट्यूबवेल लगवाने के कार्य का शिलान्यास किया गया है। वार्ड के बेहतर विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वार्ड की जर्जर सीवर और पेयजल पाइप लाइन को बदलने की डीपीआर बनाई जा रही है।
-अशोक कुमार तिवारी, मेयर, नगर निगम
क्या बोले पार्षद
वार्ड के कुछ इलाकों में सीवर लाइन नहीं है। सीवर लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव दिए गए हैं। पानी की समस्या को दूर करने के लिए तीन जगहों पर ट्यूबवेल लगवाने के प्रस्ताव हैं। हाल ही में सड़क, सीवर, पेयजल, इंटरलॉकिंग, लाइट सहित कुल 11 कार्यों का शिलान्यास मेयर ने किया था। इस काम के पूरा होने के बाद काफी हद तक समस्याएं दूर हो जाएंगी।
-विवेक कुशवाहा, पार्षद, छित्तूपुर