फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट से ही भारत कला भवन में होंगी 17 नियुक्तियां, जानें खास अपडेट

Mon, 22 Jun 2026 02:03 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू के भारत कला भवन में ग्रुप बी और सी के 17 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई है। चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट से होगा। वहीं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र शिक्षक 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बीएचयू के भारत कला भवन में लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट से ही भारत कला भवन में 17 नियुक्तियां होंगी। ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्तियां निकली हैं। सबसे ज्यादा वेतनमान (35400-112400, लेवल 6) पर पांच असिस्टेंट क्यूरेटर और एक आर्टिस्ट नियुक्त किए जाएंगे। 

विज्ञापन


लेवल 5 में 29200-92300 वेतनमान पर एक असिस्टेंट फोटोग्राफर और लेवल 3 में 21700-69100 वेतनमान पर एक जूनियर डार्नर और लेवल एक में 18000-56900 वेतन पर 9 गैलरी अटेंडेंट की नियुक्तियां की जाएंगी। 

आवेदन की अंतिम तारीख आठ जुलाई है। शाम पांच बजे तक ही फॉर्म सबमिट किया जा सकेगा। आवेदन के लिए सभी वर्गों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। इसमें एससी पद नहीं, मगर एसटी के दो पद निकाले गए हैं। बीएचयू की ओर से इन पदों पर नियुक्ति पाने के लिए योग्यताएं भर्ती पोर्टल पर जारी कर दी गई हैं। असिस्टेंट क्यूरेटर और आर्टिस्ट पद के लिए उम्र 35 वर्ष रखी गई है बाकी सभी में 32 वर्ष तक ही आवेदन किया जा सकता है। 

विज्ञापन

विवि तय करेगा सिलेबस वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी
प्रवेश के लिए बीएचयू में लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट देना होगा। इसका सिलेबस विश्वविद्यालय की ओर से तय किया जाएगा। जिसकी जानकारी बाद में वेबसाइट से ही मिलेगी। हर पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को वास्तविक दस्तावेजों के साथ वेरिफिकेशन के लिए विश्वविद्यालय में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 13 जुलाई तक आवेदन
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह ने जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त वित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर पात्र शिक्षकों से तय समय में ऑनलाइन आवेदन कराने को कहा है।

उन्होंने बताया कि पात्र शिक्षक एवं प्रधानाचार्य 10 जुलाई तक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 11 से 13 जुलाई तक आवेदन पत्र अंतिम रूप से जमा किए जा सकेंगे। पुरस्कार के लिए वही नियमित शिक्षक और प्रधानाचार्य पात्र होंगे, जिन्होंने कम से कम 10 वर्ष की सेवा पूरी कर ली हो। 

संविदा पर कार्यरत शिक्षक आवेदन नहीं कर सकेंगे। साथ ही, ट्यूशन जैसी गतिविधियों में संलिप्त शिक्षक भी पात्र नहीं होंगे। डीआईओएस ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि पात्र शिक्षकों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देकर समय सीमा के भीतर आवेदन सुनिश्चित कराया जाए। राष्ट्रीय स्तर पर चयन की प्रक्रिया जुलाई से अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें