कछवा रोड। मिर्जामुराद थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित ठठरा गांव में रविवार को बिजली का तार छत के ऊपर से जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भर्ती कराया।
बाजार से सटे ठठरा गांव में मशीउल्लाह शेख के बेटे मुस्ताक शेख का शनिवार को निकाह था। इस दौरान रिश्तेदार के एक बच्चे को करंट लग गया। इस पर परिवार के लोगों ने बिजली का तार छत पर से हटा दिया। इसी बात को लेकर पड़ोस के लोगों ने विरोध किया। प्रधान सुनील बिंद ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि सुबह नकाबपोश सात युवक मसीउल्लाह के घर पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी। घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट में परिवार के मशीउल्लाह शेख (55), हैदर अली शेख (35), आलम शेख (32), मुस्ताक शेख (24), महक शेख (6), जुमरातन शेख (50), मजहर (40) घायल हो गए। पीड़ित मशीउल्लाह की तहरीर पर पड़ोस के बारह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।