फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ईएनटी डिपार्टमेंट में सात नई सेवाओं की शुरुआत, मरीजों को होगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू के कान, नाक एवं गला विभाग (ईएनटी डिपार्टमेंट) में बृहस्पतिवार को जांच की नई सुविधाएं शुरू हो गईं। विभाग में बनी ओएई और ओएसएसआर लैब नवजातों के लिए उपयोगी साबित होगी। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन

कुलपति ने मरीजों, चिकित्सकों और सहायक कर्मचारियों से संवाद कर यहां हर इकाई के उद्देश्य और उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। जिन सुविधाओं का शुभारंभ हुआ है, उसमें ईएनटी वर्कस्टेशन, बीएंडके लेबोरेटरी, स्ट्रोबोस्कोपी यूनिट, सायलेंडोस्कोपी यूनिट, टेंपोरल बोन लेबोरेटरी, ओटो एकॉस्टिक एमिशन (ओएई) और एएसएसआर लेबोरेटरी शामिल हैं। प्रो. विश्वंभर सिंह ने बताया कि ओएई एवं एएसएसआर लेबोरेटरी नवजात शिशुओं में श्रवण संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक पहचान में सहायक होगी, जबकि बीएंडके लेबोरेटरी ईएनटी से जुड़ी विभिन्न बीमारियों के लिए विशेषीकृत डायग्नोस्टिक सहायता प्रदान करेगी। वहीं, स्ट्रोबोस्कोपी यूनिट से वॉइस संबंधित जांच, क्लिनिकल सेवाओं को मजबूती मिलेगी, सायलेंडोस्कोपी यूनिट लार ग्रंथियों में बनने वाली पथरी के उपचार के लिए न्यूनतम इन्वेसिव तकनीक उपलब्ध कराएगी। बताया कि टेंपोरल बोन लेबोरेटरी को सर्जिकल तकनीकों के उन्नत प्रशिक्षण के लिए तैयार किया गया है। कार्यक्रम में आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार, संकाय प्रमुख प्रो. संजय गुप्ता, न्यूरोलॉजी विभाग से डॉ. आरएन चौरसिया, डॉ. संजीव कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें