फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: पांच से 25 लाख के बीच सात नई स्कॉलरशिप, बायोकेम-बायोटेक में ज्यादा धनराशि; शुरू करने की दी गई सहमति

Sat, 26 Sep 2026 10:39 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू में पांच से 25 लाख के बीच सात नई स्कॉलरशिप शुरू होगी। बायोकेम-बायोटेक में ज्यादा धनराशि दी जाएगी। बीएचयू की ओर से इसे शुरू करने की आधिकारिक सहमति दी गई।
विज्ञापन
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में पांच से 25 लाख के बीच सात नई स्कॉलरशिप शुरू होगी। ये स्कॉलरशिप बायोटेक, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस, बायोकेमिस्ट्री और मैनेजमेंट स्टडीज के विद्यार्थियों को दी जाएगी। इसकी कुल धनराशि करीब 70 लाख रुपये आंकी जा रही है। ये इंडोव्ड मेरिट कम मींस स्कॉलरशिप है, जिसे बीएचयू की ओर से एकेडमिक काउंसिल की बैठक में आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा 25 लाख रुपये की राशि से मंगला प्रसाद उपाध्याय स्कॉलरशिप दी जाएगी। बायोकेमिस्ट्री और बायोटेक से एमएससी करने वाले विद्यार्थी ही इसके पात्र हैं। प्रति छात्र 25 हजार रुपये की स्कॉलरशिप आएगी। इसके बाद 21 लाख रुपये की राशि से शंभू कुमार स्काॅलरशिप शुरू की जाएगी। फिजिक्स से बीएससी ऑनर्स और एमएससी कर रहे छात्रों को ये स्कॉलरशिप मिलेगी। बीएससी में ये स्कॉलरशिप महिलाओं के लिए रिजर्व होगी।

विज्ञापन

बीएचयू में स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों के लिए अशोक कुमार स्कॉलरशिप शुरू होगी। इसकी कुल जमा राशि 5.56 लाख रुपये है। पांच लाख रुपये से कंप्यूटर साइंस विभाग के लिए मार्ग (एमसीए एलुमनी रियूनियन ग्रांट) शुरू किया जा रहा है। ये व्यवस्था एमसीए दूसरे वर्ष के छात्रों के लिए होगी। सर्वाधित सीजीपीए वाले मेधावी को ये स्कॉलरशिप मिलेगी। भौतिक विज्ञान में बीएससी कर रहे विद्यार्थियों को कपिल देव शर्मा मेमोरियल स्कॉलरशिप से नवाजा जाएगा। इसकी कुल जमा राशि 5.14 लाख रुपये होगी।

इसी तरह इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में विष्णु प्रसाद दमयंती गिरि स्कॉलरशिप शुरू की जाएगी और इसकी राशि पांच लाख रुपये होगी। ये एमबीए और एमबीए-आईबी के छात्रों को मिलेगी। इन्हीं दोनों कोर्स के विद्यार्थियों को गुरचैन कौर स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। इसकी भी कुल जमा राशि पांच लाख रुपये होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें