दो माह के अंदर पुलिस ने तगड़ी कार्रवाई कर सात नए माफिया सहित 38 गुंडा और 23 हिस्ट्रीशीटर पर चाबुक चलाया है और प्रभावी कार्रवाई की है। इसके साथ ही गाड़ियों का काफिला लेकर चलने वाले और प्रभाव दिखाने वाले माफिया पुलिस के रडार पर हैं।
वरुणा जोन में विवादित जमीनों पर कब्जा, रंगदारी और प्रभाव दिखाने को लेकर क्षेत्र में गाड़ियों का काफिला लेकर चलने वाले पुलिस की रडार पर हैं। अपराधियों की कमर तोड़ रही वरुणा जोन की पुलिस ने सात नए माफिया चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन
विभिन्न थाना क्षेत्रों के माफियाओं के खिलाफ जल्द ही पुलिस की बड़ी कार्रवाई होगी। तीन सर्किल रोहनिया, सारनाथ और कैंट में सभी माफिया हैं। इन दो माह में वरुणा जोन की पुलिस ने 38 गुंडा और 23 हिस्ट्रीशीटरों पर प्रभावी कार्रवाई की है।
वरुणा जोन के डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि सात नए माफियाओं को चिह्नित कर लिया गया है। 14 अप्रैल से अब तक 38 गुंडा, 23 हिस्ट्रीशीटर, तीन गैंगेस्टर, दो मुठभेड़ और नौ शराब तस्करों पर कार्रवाई की गई। सारनाथ में सबसे अधिक 16 गुंडा तो कैंट में 13 गुंडा हैं।
विज्ञापन
रोहनिया में नौ गुंडा एक्ट के मामले में कार्रवाई की गई। रोहनिया सर्किल में सबसे अधिक 16 गुंडा, सात हिस्ट्रीशीटरों और दो गैंगस्टरों पर कार्रवाई हुई है।