Varanasi News: वाराणसी में दर्दनाक हादसे में नानी के बाद नाती ने भी दम तोड़ दिया। कपसेठी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को साैंप दिया। मासूम की लाश देख उसकी मां बेहोश हो गई।
Road Accident in Varanasi: नानी की गोद से छिटक कर गिरे अबोध की भी मौत हो गई। कपसेठी थाना क्षेत्र के बाराडिह कोल्हुआ वीर बाबा तिराहे पर बीती देर शाम कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला ऊषा देवी (45) की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे में महिला की गोद से छिटक कर दूर गिरे घायल नाती शिवांश (8 माह) की शुक्रवार की भोर में मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, उसका इलाज सेवापुरी रेलवे फाटक के पास संचालित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। परिवार में एक के बाद एक दो मौत से कोहराम मचा है। अपने बेटे को देखकर मां बेसुध हो गई थी।
गौरतलब हो कि अपने बेटी के बेटे का इलाज कराने के लिए गुरुवार की शाम कपसेठी थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी ऊषा देवी (45) अपने बेटे विशाल के साथ बाइक पर बैठकर सेवापुरी रेलवे क्रॉसिंग के पास संचालित एक निजी अस्पताल में गई थी।
विज्ञापन
यहां से घर लौटते समय देर शाम पीछे से आ रही कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही ऊषा की मौत हो गई थी। हादसे में मासूम और बाइक चला रहा बेटा बाल-बाल बच गए थे। कुछ घंटे बाद अचानक मासूम की भी तबीयत हो गई। शुक्रवार की भोर में परिजन उसे उसी अस्पताल में इलाज हेतु ले गए जहां उसकी नातिन भर्ती थी। यहां उसने भी दम तोड़ दिया। शुक्रवार की दोपहर बाद पोस्टमार्टम हाउस से नानी और नाती की लाश पहुंची तो चीख-पुकार मच गई।