फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे में ही बुक हो गया सात दिन का स्लॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों का उत्साह इतना अधिक है कि रविवार सुबह 10 बजे कोविन पोर्टल पर पंजीकरण के लिए स्लॉट खुला और दो घंटे में ही पूरे सप्ताह की बुकिंग हो गई। हालांकि, ऑनलाइन बुकिंग के दौरान सर्वर धीमा चलने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, सोमवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों के 48 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। वैक्सीन की कमी की वजह से पिछले दस दिन से स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर दिन टीकाकरण के लिए एक दिन पहले कोविन पोर्टल पर पंजीकरण की व्यवस्था की गई थी। अब जब वैक्सीन का संकट दूर हो गया है तो पहले की तरह ही हर रविवार को पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग की सुविधा कर दी गई है। रविवार सुबह दस बजे जैसे ही पोर्टल पर पंजीकरण शुरू हुआ हर कोई अपनी सुविधा के अनुसार तिथि और स्थान तय कर बुकिंग करने लगा। दोपहर करीब 12 बजे तक सात दिन के अधिकांश स्लॉट बुक हो गए थे। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि 48 केंद्रों पर सोमवार को टीकाकरण होगा। सीएचसी दुर्गाकुंड पर अंतरराष्ट्रीय स्पेशल और महिला अस्पताल कबीरचौरा पर महिला स्पेशल बूथ लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें