Varanasi News: बाबतपुर एयरपोर्ट पर हैदराबाद के एक विमान यात्री के बैग से सात कारतूस मिले। जिसके बाद यात्री को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के बाद सीआईएसएफ ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।
लाल बहादुर शास्त्री अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को हैदराबाद के एक विमान यात्री के हैंड बैग से सात कारतूस मिले। यात्री को हिरासत में लिया गया है। अकासा एयरलाइंस का विमान क्यूपी 1634 वाराणसी से हैदराबाद जाने वाले यात्रियों की जांच के समय कारतूस मिले।
विज्ञापन
सीआईएसएफ ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में आरोपी की पहचान फैजल फिरोज खान निवासी गाजीपुर के रूप में हुई है। बताया कि पिता के नाम से उसकी लाइसेंसी पिस्टल है। पिता का बैग वह हैदराबाद जा रहा था। भूलवश कारतूस लेकर चला आया।
फूलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि कारतूस के कागजात और पिस्टल मंगाई गई। पिता एक्स सर्विस मैन है, उनकी लाइसेंसी पिस्टल है। पेपर के मिलान के बाद कारतूस को जब्त कर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यात्री को छोड़ दिया गया।