फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के उत्पादों को तगड़ा झटका

Wed, 02 Nov 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
chinese goods - फोटो : chinese goods
विज्ञापन
उड़ी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर चीन के भारत विरोधी रुख के बाद शुरू हुए चाइनीज उत्पादों के बहिष्कार से वाराणसी में 55 फीसदी कारोबार कम हो गया। ग्राहकों में दिवाली पर पहले की तरह चाइनीज उत्पादों की खरीदारी का ट्रेंड इस बार बहुत कम दिखा। कारोबारी कहते हैं, यदि चाइनीज उत्पादों के विकल्प के तौर पर सस्ते और आकर्षक स्वदेशी उत्पाद बाजार में उपलब्ध होते तो यह आंकड़ा और बड़ा होता।
विज्ञापन



चाइनीज उत्पादों के प्रमुख बाजार कोदई चौकी, पियरी, हड़हा सराय के कारोबारियों के मुताबिक दिवाली पर यहां चाइनीज उत्पादों का कारोबार करीब सौ करोड़ का होता रहा है लेकिन अबकी बार पटाखे, खिलौने, मूर्तियां और घर के सजावटी सामान आदि को मिलाकर 55 करोड़ से ज्यादा का झटका लगा है। रेट कम करने के बावजूद खरीदारों में रुचि नहीं जगी। तमाम ग्राहकों ने कीमत अधिक होने के बावजूद स्वदेशी विकल्पों को तरजीह दी। पिछले वर्षों में खरीदे गए चाइनीज झालर घरों, मकानों, दूकानों पर टंगे जरूर नजर आए लेकिन नए माल की बिक्री बहुत कम हुई।


 एक तरफ मीडिया, सोशल मीडिया और सामाजिक संगठनों की बहिष्कार की अपील तो दूसरी तरफ व्यापारियों की चाइनीज सामान न बेचने की शपथ। इस कारण दिवाली पर झालर हों, पटाखे हों या खिलौने, सब में स्वदेशी का रंग नजर आया। चाइनीज सामान के बहिष्कार के बाद अब मोबाइल पर चाइनीज एप्लीकेशन का भी विरोध शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर लगातार संदेश वायरल हो रहे हैं कि मोबाइल पर चाइनीज एप्लीकेशन यूसी ब्राउजर को डाउनलोड नहीं करो, पहले कर लिया है तो अब अनइंस्टाल कर दो।
विज्ञापन



दिवाली पर तगड़ा झटका लगने के बाद चाइनीज उत्पादों के कारोबारी सतर्क हो गए हैं। खासकर होली के लिए ऑर्डर मंगाने से पहले वह ग्राहकों और बाजार का रुख भांप लेना चाहते हैं। उन्हें चिंता है कि कहीं चाइनीज उत्पादों के बहिष्कार की मुहिम और तेज हुई तो होली पर कारोबार को और बड़ा झटका लग सकता है। बता दें कि होली पर पिचकारी, रंग, मुखौटे, टोपी आदि का करोड़ों का कारोबार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें