फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से दो सहेलियों की मौत

Wed, 08 Jul 2015 02:11 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लहरतारा आरओबी के पास मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे सड़क पर लड़ रहे दो सांड़ शिल्पी (7) और दिव्या (11) के लिए काल बन गए। शिल्पी के चाचा राहुल (28) दोनों बच्चियों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। उनके साथ ही दूसरी बाइक राहुल का भतीजा मनी (24) भी चल रहा था।
विज्ञापन

लहरतारा आरओबी के पास पहुंचने पर सांड़ों से बचने के चक्कर में वे बीच सड़क पर रुक गए। इस दौरान कैंट की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बच्चियां रोड पर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहुल और मनी भी बाइक लेकर गिर पड़े और जख्मी हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल शिल्पी की अस्पताल ले जाने और दिव्या की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
मूल रूप से बिहार के गया की रहने वाली शिल्पी के पिता चितरंजन सिंह ऑटो चालक हैं और परिवार सहित लहरतारा के पास ही मिसिरपुर में रहते हैं। उनकी दो पुत्रियों में बड़ी शिल्पी बौलिया स्थित मां दुर्गा बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा एक में पढ़ती थी। इसी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ने वाली दिव्या उसकी सहेली थी। दिव्या के पिता अजय मिश्रा तबला वादक हैं और वह भी परिवार के साथ मिसिरपुर में ही रहते हैं।
विज्ञापन

 मंगलवार की सुबह अपने चाचा राहुल की बाइक पर सवार होकर शिल्पी अपनी सहेली दिव्या के साथ स्कूल जा रही थी। लहरतारा आरओबी के पास सड़क पर दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। सांड़ से बचने के लिए चाचा ने बाइक रोक दी। इसी बीच राहुल का भतीजा मनी भी पीछे से बाइक लेकर आ गया।
 दोनों रुककर आपस में बात कर ही रहे थे कि तभी कैंट से मंडुवाडीह की ओर जा रहे खाली ट्रक ने राहुल की बाइक में टककर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर बैठी शिल्पी और दिव्या सड़क पर दूर जा गिरी। राहुल और मनी भी जख्मी हो गए। सीने और नाक में चोट की वजह से शिल्पी और दिव्या की हालत गंभीर हो गई।
अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने शिल्पी को मृत घोषित कर दिया जबकि दिव्या को बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान शाम करीब छह बजे उसकी भी मौत हो गई। मंडुवाडीह के प्रभारी निरीक्षक गोपाल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें