फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: इनाम मिला--------कमिश्नरेट के 68 पुलिस कर्मियों को सेवा पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नरेट के 68 पुलिस कर्मियों को वर्ष 2021 का गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट / उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है। इनमें कमिश्नरेट की मुख्यालय शाखा के 12, यातायात शाखा के 11, काशी जोन के 17, गोमती जोन के 21 और वरुणा जोन के सात पुलिस कर्मी शामिल हैं। इनमें से अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में इंस्पेक्टर चौक शिवाकांत मिश्र व रोहनिया थाने में तैनात इंस्पेक्टर ओम प्रकाश यादव और उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दूबे व इंस्पेक्टर चेतगंज राजेश कुमार सिंह का नाम शामिल हैं। अति उत्कृष्ट / उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वाले पुलिस कर्मियों को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें