फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ऑनलाइन फीस जमा होने में सर्वर का रोड़ा, अभ्यर्थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए स्नातक में दाखिले की जारी दूसरी सूची के तहत फीस जमा करने की समय सीमा सोमवार शाम को बीत गई। कई अभ्यर्थी ऑनलाइन फीस नहीं जमा कर सके। अभ्यर्थियों ने बताया कि सर्वर धीमा चलने की वजह से फीस नहीं जमा कर पाए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में स्नातक में दाखिले की पहली सूची में 8500 से अधिक अभ्यर्थियों को शामिल किया गया था। इसमें महज 4000 ही फीस जमा कर सके। इस बीच विश्वविद्यालय की ओर से 12 अगस्त को स्नातक में दाखिले की दूसरी सूची जारी कर अभ्यर्थियों को 14 अगस्त शाम 5.59 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा करने का समय दिया गया था। सोमवार सुबह से ही अभ्यर्थी ऑनलाइन फीस जमा करने में लगे रहे। सर्वर संबंधी समस्याओं की वजह से उन्हें काफी परेशानी हुई। बीएचयू के प्रवेश पोर्टल पर दिए गए नंबरों पर भी अभ्यर्थी नकारी लेते रहे।
15 अगस्त के बाद जारी होगी पीजी में दाखिले की सूची
बीएचयू में स्नातक के बाद अब स्नातकोत्तर में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों को सूची का इंतजार है। केंद्रीय प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. राकेश रमन के निर्देशन में तैयारी चल रही है। स्नातकोत्तर की सूची के पंद्रह अगस्त के बाद जारी होने की संभावना है। इधर, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों से प्रवेश पोर्टल bhuonline.in देखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें