बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी के पंजीकरण काउंटर पर सोमवार की रात करीब 9 बजे अचानक सर्वर डाउन होने से पंजीकरण ठप हो गया। इस वजह से मरीजों, तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
देखते देखते यहां लोगों की भीड़ जुट गई। आंधी, पानी के इस मौसम में हर कोई इमरजेंसी में डॉक्टर को दिखाने के लिए पर्चा कटाने के लिए परेशान रहा। बाबतपुर से आए रवि कुमार ने बताया कि 9 बजे से लेकर करीब 10 बजे तक पर्चा के लिए खड़ा रहना पड़ा। जब सर्वर ठीक हुआ तो जाकर किसी तरह पर्चा कटा।