फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM के संसदीय क्षेत्र से मुद्रा प्रोत्साहन योजना जागरूकता मुहिम की शुरुआत

Tue, 26 Sep 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मुद्रा प्रोत्साहन योजना के प्रति जागरूकता मुहिम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुद्रा प्रोत्साहन योजना के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। दो अक्तूबर को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से इसकी शुरुआत होगी। सांस्कृतिक संकुल में होने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन रेल मंत्री पीयूष गोयल करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद उत्तर प्रदेश के चार जिलों समेत देश के 50 शहरों में आयोजन होंगे। सोमवार को विकास भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव मदनेश मिश्र ने ये बातें बताईं।

उन्होंने बताया कि जागरूकता मुहिम काशी से शुरू होने के बाद छह अक्टूबर को मेरठ, सात को लखनऊ और 14 अक्तूबर को गोरखपुर में कार्यक्रम होगा। इसमें सभी बैंकर्स के अलावा फाइनेंस से जुड़े संगठन और इंश्योरेंस कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

जागरूकता मुहिम में यह होगा

AADHAR
आयोजन स्थल पर स्टाल लगा कर निशुल्क बैंक खाते खोले जाएंगे। आधार से जुड़े सभी कार्य, मोबाइल का खाते से लिंक, भीम एप का डेमो दिखाया जाएगा। रूपे कार्ड का वितरण, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना के भी स्टाल होंगे। मुद्रा स्टैंड अप इंडिया के तहत सफल कहानियों को मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।

संयुक्त सचिव ने बताया कि इस योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में 2 लाख 44 हजार करोड़ का लक्ष्य दिया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में 1 लाख 80 हजार करोड़ का लक्ष्य था, जिसे प्राप्त कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें