उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में अपहरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ये मामला पूरी तरह से फिल्मी है। अपहरण, फिर हत्या की धमकी, फिरौती लेते वक्त पुलिस से मुठभेड़ और आरोपी फरार। न युवक अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त हुआ और न ही पुलिस के हाथ कुछ लगा। घटना के सामने आने के बाद मिर्जापुर पुलिस हलकान है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
Kidnap
जिले के बजटा गांव के मजरा चकिया से रविवार रात आठ बजे बाइक सवार चार बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर फिरौती के रूप में 25 किलो सोना मांगा। पुलिस बदमाशों को पकड़ने प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के कुखुड़ी नहर पहुंची। यहां बदमाश लोहे के सामान से भरे बैग को सोना समझ कर ले जाने लगे और पुलिस के दौड़ाने पर फायरिंग कर फरार हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
mirzapur
- फोटो : amar ujala
परिजनों के अनुसार श्रीकांत (32) रविवार रात आठ बजे घर के पास दोस्तों से बातचीत कर रहा था। तभी दो बाइक पर सवार चार लोग हेलमेट पहने पुलिस की बेत लेकर आए और श्रीकांत को बाइक पर बैठाकर प्रयागराज की ओर चले गए। करीब एक घंटे बाद युवक के पिता नंद लाल बिंद के मोबाइल पर फोन आया कि बेटे को जिंदा देखना चाहते हैं तो 25 किलो सोना लेकर मांडा के कुखुड़ी नहर चले आएं।
4 of 5
एफआईआर
इस पर परिवार के लोगों ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना पर जिगना पुलिस पीड़ित परिवार और फोर्स के साथ देर रात कुखुड़ी नहर पहुंची। ये लोग बैग में लोहे की बियरिंग और अन्य सामान ले गए थे। बदमाशों ने बैग नहर पर रखकर चले जाने को कहा। करीब तीन बजे दो बदमाश आए और बैग लेकर भागने लगे।
पुलिस ने दौड़ाया तो वे फायरिंग करने लगे। इस पर पुलिस रुक गई और बदमाश कुछ दूर बैग रखकर भाग गए। बता दें कि श्रीकांत के घर में कुछ साल पहले गड़ा धन मिला था। आशंका है कि बदमाशों को इसके बारे में पता चल गया था। अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय ने बताया कि गायब युवक की तलाश की जा रही है। फिरौती में 25 किलो सोना मांगने की बात गलत है।