फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम आवास में युवती की गला रेतकर हत्या, शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने दिया वारदात को अंजाम

Fri, 26 Mar 2021 09:30 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

  • वारदात के समय घर में अकेली थी युवती, मां-बाप दोनों काम से गए थे बाहर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका की शादी तय हो जाने से नाराज प्रेमी ने शुक्रवार दोपहर बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज के समीप स्थित कांशीराम आवास में प्रेमिका की गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात के समय युवती घर में अकेली थी। देर शाम पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस ने प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर युवती का मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। तत्परता से कार्रवाई करने पर डीआईजी रेंज ने पुलिस टीम को 21 हजार रुपये का इनाम तथा प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।

कस्बा के वार्ड नंबर एक निवासी तुलसी राम को कांशीराम आवास परिसर में आवास आवंटित है। तुलसी राम की तीन पुत्रियां व दो पुत्र हैं। बड़ी दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। दोनों भाई दिल्ली में किसी कंपनी में काम करते हैं। घर पर सबसे छोटी पुत्री राधिका माता-पिता के साथ रहती थी। 

विज्ञापन

शुक्रवार को तुलसी व उसकी पत्नी देवंती काम करने गए थे। उनकी सबसे छोटी बेटी राधिका उर्फ निक्की (19) घर में अकेली थी। इसी बीच हत्यारे ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। राधिका की मां काम कर दोपहर घर लौटी तो घर का दृश्य देख जोर-जोर से चिल्लाने लगी। 

शोरगुल सुन भीड़ इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह व सीओ दीपचंद्र और एसपी डॉ. ताडा भी घटना स्थल पर पहुंच गए और हत्या के विभिन्न पहलुओं पर जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश अपने मातहतों को दिया। 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ध्यानू पासवान उर्फ धुरु को गिरफ्तार कर लिया। ध्यानू सहतवार थाना क्षेत्र के बघाव गांव का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह युवती के पड़ोसी कांशीराम आवास स्थित अपने बहन-बहनोई के यहां आता-जाता था। युवती से उसका दो साल से प्रेम प्रसंग था। उसकी शादी तय हो जाने से दोनों में तनाव हो गया था। इसी से नाराज होकर उसने युवती की हत्या कर दी।
विज्ञापन

सात मई को होनी थी मृतका की शादी

कांशीराम आवास में दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में दहशत है। मृतका के पिता तुलसी राम ने बताया कि मैं शुक्रवार की सुबह ही काम के सिलसिले में बलिया चला गया था, जहां मुझे दोपहर में फोन आया कि आप जल्दी घर आ जाइये, आपकी बेटी को किसी ने मार दिया है। यह खबर सुनते ही मैं भागा-भागा आया। मृतका की मां का रो-रोकर बुराहाल था। बड़ी मां लक्ष्मीना देवी ने बताया कि सात मई 2021 को निक्की की शादी होनी थी। सभी खुशी-खुशी तैयारी में लगे थे कि यह घटना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें