फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता: नागेंद्र ने दिलाई बढ़त, अंतिम सात मिनट में विवेक व नीरज ने वाराणसी को फाइनल में पहुंचाया

Sat, 03 Oct 2026 11:22 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में खेले गए मुकाबले के दूसरे हाफ में नागेंद्र ने बढ़त दिलाई। वहीं मैच के अंतिम सात मिनट में विवेक और नीरज ने दो गोल कर वाराणसी को फाइनल में पहुंचाया। 
विज्ञापन
हॉकी खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश स्तरीय खेल समन्वय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले के दूसरे हाफ में नागेंद्र ने वाराणसी को बढ़त दिलाई और अंतिम समय में नीरज और विवेक ने दो गोल कर वाराणसी को फाइनल में पहुंचा दिया। प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को सुबह 10 बजे से वाराणसी मंडल और लखनऊ छात्रावास के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन


पहला सेमीफाइनल दोपहर डेढ़ बजे रामपुर छात्रावास और वाराणसी मंडल के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी मंडल ने रामपुर छात्रावास को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच शुरू होते ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन पहला हाफ गोलरहित बराबरी पर छूटा। 

दूसरे हाफ में वाराणसी मंडल की टीम ने तेजी दिखाई और मैच का पहला गोल नागेंद्र ने 26वें मिनट में डी एरिया से तीन मीटर की दूरी से किया। इसके बाद बढ़े मनोबल के साथ खेलते हुए वाराणसी मंडल की टीम ने मैच समाप्त होने से सात मिनट पहले तीन मिनट के अंतराल में विवेक पाल और नीरज ने दो गोल कर टीम को 3-0 से जीत दिलाकर वाराणसी मंडल को फाइनल में पहुंचा दिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल साढ़े तीन बजे से वाराणसी छात्रावास और लखनऊ छात्रावास के बीच हुआ। इसमें लखनऊ छात्रावास ने वाराणसी छात्रावास को 7-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें