फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अवैध ईंट भट्ठे के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र प्रेषित करें, मंडलायुक्त बोले

Tue, 13 May 2025 11:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में हुई उद्योग बंधुओं की बैठक हुई जिसमें अधूरी जानकारी के साथ पहुंचने पर नाराजगी जताई और अवैध ईंट भट्ठे के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र प्रेषित करने की बात कही।
विज्ञापन
मंडलायुक्त एस. राजलिंगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में उद्योग बंधु की बैठक हुई। यूपीसीडी के क्षेत्रीय प्रबंधक रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में पटनवां से सिंधिताली मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 एवं फेज-2 में जर्जर सड़क नाली, सीसी ड्रेन, सड़क अपग्रेडेशन, फुटपाथ, ट्रक पार्किंग निर्माण, नालियां, पौधरोपण की जानकारी नहीं दे सके।

विज्ञापन


इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। विद्युत विभाग की ओर से रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में 33/11 केवी नये सब-स्टेशन की स्थापना के लिए 4.16 करोड़ बजट की मांग के संबंध में बताया गया कि प्रस्ताव को बिजनेस प्लान 2025-26 में शामिल करने और स्वीकृत कराने हेतु स्वीकृत प्रक्रिया प्रक्रियाधीन है।

उद्यमियों पर पेनाल्टी स्वरूप अतिरिक्त बिल भारित करने के संबंध में विद्युत विभाग को उद्यमियों के साथ बैठकर इसके उचित निष्कर्ष निकालने हेतु निर्देशित किया गया। सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण (सीडा) जौनपुर में नए सबस्टेशन की स्थापना और क्षमता वृद्धि के लिए चीफ इंजी. पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को मौके पर जाकर देखने तथा अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता ने बताया कि अब तक 46फीसदी काम हुआ है और बाकी काम मार्च 2025 में पूरा होना था जिसपर पर मंडलायुक्त ने सख्ती दिखाते हुए कार्य को सितंबर 2025 तक हर हाल में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने को कहा। प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड की ओर से बताया गया कि वाराणसी में 19 और चंदौली में 51 भट्ठा को बंद किया गया है।

मंडलायुक्त ने अवैध ईंट भट्ठे के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र प्रेषित करने को कहा। ताकि पुलिस और प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई की जा सके। मंडलायुक्त अवैध भट्ठा संचालन पर संबंधित तहसील के एसडीएम की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें