फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जिलों के 385 अभ्यर्थी ही निकाल सके दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छावनी क्षेत्र के रणबांकुरे मैदान पर चल रही सेना भर्ती रैली में बुधवार को तीन जिलों के अभ्यर्थियों ने जोर आजमाइश की। मन में देश सेवा का जुनून लिए 17वें दिन 4579 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए। लेकिन 385 अभ्यर्थी ही दौड़ निकाल सके।
विज्ञापन

पिंडरा, संत रविदास नगर और सोनभद्र तहसीलों के 6888 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। सुबह छह बजे से ही रणबाकुरे मैदान में सेना भर्ती के लिए युवाओं की भीड़ जुटने लगी। पहली बाधा पार करने के लिए 4579 अभ्यर्थियों ने 1600 मीटर की दौड़ लगाई, लेकिन 385 अभ्यर्थी ही दौड़ में सफल हुए। असफल अभ्यथियों का सेना जवानों ने हौसला आफजाई करते हुए और अधिक मेहनत करने की सलाह दी। बता दें कि सेना भर्ती में पिंडरा तहसील के 1936, संत रविदास नगर व भदोही के 1198, औराई के 864, ज्ञानपुर के 1503, सोनभद्र घोरावल तहसील के 248, राबर्ट्सगंज के 884 और द्वद्धी तहसीव के 255 युवकों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
आज यूपी और उत्तराखंड के युवकों की बारी
गुरुवार को सेना भर्ती के अंतिम दिन 12 जनपदों के डबल रजिस्ट्रेशन कराने वाले 1639 अभ्यर्थी और धर्म शिक्षकों के विभिन्न पदों के लिए यूपी के 5248 व उत्तराखंड के 1933 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें