फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अस्पताल के पूर्व अकाउंटेंट पर 7.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के गुरुधाम के अस्पताल में पूर्व में कार्यरत अकाउंटेंट पर 7.5 लाख की धोखाधड़ी का आरोप है। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सिद्धार्थ चरण की शिकायत पर एसीपी के निर्देश पर भेलूपुर पुलिस ने आरोपी संजय कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के चौखंभा में ग्वालदास साहू लेन निवासी संजय कुमार 2005 से अस्पताल में अकाउंटेंट था। आरोप है कि पद पर रहते हुए उसने अस्पताल के अधिकारियों का विश्वास हासिल कर अनधिकृत तरीके से 7 लाख रुपये ले लिए। अस्पताल प्रशासन का आरोप है कि नौकरी छोड़ने के बाद भी संजय कुमार ने अस्पताल का सीयूजी मोबाइल नंबर वापस नहीं किया। नंबर से अभी भी व्हाट्सएप चला रहा है। अस्पताल प्रशासन ने संस्थान की सुरक्षा और गोपनीयता प्रभावित होने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें