भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र वाराणसी छात्रावास के सत्र 2024-25 में भर्ती के लिए चयन ट्रायल पांच और छह फरवरी को होगा। केंद्र प्रभारी जितेंद्र बहादुर के मुताबिक एथलेटिक्स बालक वर्ग की प्रतियोगिता यूपी कॉलेज, बालिका वर्ग की बीएचयू के एंफीथियेटर, बॉक्सिंग बालिका वर्ग में बीएचयू और कुश्ती बालिका वर्ग का ट्रायल महमूरगंज के निवेदिता शिक्षा सदन में होगा। साई छात्रावास में चयन के लिए इच्छुक खिलाड़ी आधार कार्ड समेत सभी खेल व शैक्षणिक प्रमाणपत्र के साथ समिति के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं।