जिले में 104 माध्यमिक विद्यालयों के 548 शिक्षकों व कर्मचारियों के एनपीएस फंड की रकम एक सप्ताह में उनके खाते में आ जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि शिक्षकों और कर्मचारियों के अनुमति के बिना उनके एनपीएस फंड के पैसे एसबीआई, यूटीआई रिटायरमेंट और एलआईसी पेंशन फंड को साजिश के तहत निजी बैंकों में स्थानांतरित कर दिए गए थे। इस मामले में जिले के एक शिक्षक व एक बाबू को निलंबित कर एफआईआर दर्ज कराई गई है।