पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव में जुआ खेलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक भाग निकले। जबकि उनकी सात बाइक पुलिस ने सीज कर दी। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्लांट के पीछे और फूलपुर में नाद नदी के पास 12 युवक जुए के फड़ पर बैठे हैं। पुलिस की टीम ने दोनों स्थानों पर एक साथ दबिश दी। करखियाव से चार और नाद नदी से तीन बाइक मिली। संवाद
विज्ञापन
मनबढ़ों ने कार चालक की पिटाई की और कार का शीशा भी तोड़ा वाराणसी। मलदहिया के पास मनबढ़ों ने शुक्रवार रात कार चालक अरुण कुमार सिंह की पिटाई के बाद कार का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप सोनू उर्फ यश अग्रवाल समेत अज्ञात पर सिगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गाजीपुर के कासिमाबाद के सुकहा निवासी अरुण सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने मित्रों विशाल सिंह व जयराज सिंह के साथ काशी विद्यापीठ से अस्सी घाट के लिए लहुराबीर से जा रहे थे। मलदहिया के पास गाड़ी रोककर पिटाई की गई। सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो