वाराणसी में आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आएंगे। उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट के कॉन्फ्रेंस हॉल में एयरपोर्ट सिक्योरिटी लायजन की बैठक की गई। इसमें अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार शाम 6:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को एयरपोर्ट के कॉन्फ्रेंस हॉल में एयरपोर्ट सिक्योरिटी लायजन की बैठक में अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
अधिकारियों ने वीवीआईपी आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आपात स्थिति से निपटने, फायर सेफ्टी, मेडिकल इमरजेंसी और एयरपोर्ट संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
रक्षामंत्री के आगमन और प्रस्थान के दौरान एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए संबंधित विभागों को अधिकारियों ने जरूरी निर्देश दिया।