फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस दौरे पर पहुंचे अमित शाह और योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक, सुरक्षा अधिकारियों में हड़कंप

Thu, 05 Jul 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कर्टन हटाता कंमाडो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सोशल मीडिया वॉलेंटियर्स मीट के लिए पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सुरक्षा में चूक का मामला उस समय सामने आया जब सीएम और भाजपा अध्यक्ष का काफिला हस्तकला संकुल पहुंचा।

 

काफिला जैसे ही हस्तकला संकुल तो काफिले में आगे चल रही गाड़ियां तय रूट के अनुसार गेट नंबर दो की ओर बढ़ गईं जबकि एक ही गाड़ी में मौजूद शाह और योगी के ड्राइवर ने गाड़ी को गेट नंबर एक की तरफ लेकर चला गया। जब गाड़ी एक नंबर गेट से पर पहुंची तो वहीं पर खाली हो चुके पानी की बोतलों के तीन चार कार्टन रखे हुए थे।

 

गाड़ी से उतरते ही अमित शाह की नजर कार्टन पर गई तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की और तुरंत कार्टन हटाने का आदेश दिया। शाह के आदेश के बावजूद किसी ने कार्टन हटाए गए। आखिर में सुरक्षा में तैनात कमांडो ने पैर से मारकर कार्टन को साइड किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें