फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव ने 21 अपात्रों का चयन पीएम आवास के लिए किया, डीपीआरओ ने तीन वार्षिक वृद्धि रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने गड़वार ब्लॉक के तत्कालीन सचिव के तीन वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगाने का आदेश दिया है। डीपीआओ ने यह कार्रवाई गड़वार ब्लॉक के बीडीओ की ओर से जांच में अनियमितता पाए जाने के बाद की गई संस्तुति पर की है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने पत्र भेजकर बताया था कि देवानंद गिरि ग्राम पंचायत अधिकारी और सचिव ग्राम पंचायत-एकवारी, कनैला, भीखमपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कुल 21 अपात्र लाभार्थियों का चयन किया गया। इसके सापेक्ष, 20 ऐसे लाभार्थियों का चयन था जिनको पूर्व में आवास प्राप्त हो चुका था तथा एक लाभार्थी के पास पूर्व में पक्का कमरे का मकान है। जांच के बाद श्री गिरि से स्पष्टीकरण मांगा गया लेकिन स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं था। इसमें 13.50 लाख की शासकीय धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। इसके लिए संबंधित सचिव दोषी है। श्री गिरि पर अनुशासनात्मक कार्रवाई आवश्यक है। बीडीओ के पत्र पर डीपीआरओ ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें