फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में 24 घंटे के अंदर दूसरी मुठभेड़, दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, सिपाही घायल

Sun, 19 Aug 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 7
सुजीत तिवारी - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में पुलिस को एक और सफलता मिली है। शुक्रवार की रात हुई मुठभेड़ में फरार हुए दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। वहीं एक सिपाही भी घायल हो गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 7
सचिन पांडे - फोटो : अमर उजाला
दोनों बदमाशों के ऊपर 40-40 हजार का इनाम था। बदमाशों के पास से दो पिस्टल, एक बाइक आदि बरामद हुई। बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि घायल सिपाही का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
घायल दोनों बदमाश 11 अगस्त को अहरौला बाजार निवासी दुकानदार जितेंद्र मोदनवाल की हत्या में शामिल थे। पुलिस को इनकी कई दिनों से तलाश थी। घायल बदमाशों में सुजीत तिवारी (18) निवासी दोराजपुर गांव जबकि दूसरा सचिन पांडेय उर्फ आकृति (23) निवासी अचलीपुर गांव थाना अतरौलिया के हैं।

 

4 of 7
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक शनिवार की दोपहर प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया राकेश सिंह बूढनपुर तिराहे पर मौजूद थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर यह दोनों बदमाश गुजरे। राकेश इनका पीछा करते हुए उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। 

 
विज्ञापन

5 of 7
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
जिस पर एसओ महराजगंज अश्वनी पांडेय और एसओ सरायमीर मनोज सिंह महराजगंज थाने के कटानी बाजार के पास वाहन चेक करने लगे। साढ़े तीन बजे के करीब दोनों बदमाश उधर से गुजरे तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बदमाश फायर कर भागने लगे। 

 
विज्ञापन

6 of 7
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
इनकी गोली से महराजगंज थाने का सिपाही अविनाश यादव घायल हो गया। उसके कंधे पर गोली लगी है। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए और बाइक समेत गिर गए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की रात अहरौला बाइपास पर हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से इनका तीसरा साथी अकबर गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि यह दोनों फरार हो गए थे। तभी से पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सुजीत, सचिन और अकबर ने मिलकर दुकानदार जितेंद्र की हत्या की थी। इनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहले ही कर ली गई थी।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें