फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Admission Alert: बीएचयू में स्नातक में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, आज देर शाम तक जमा होगी फीस

Mon, 14 Aug 2023 09:55 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की दूसरी वरीयता सूची रविवार को जारी कर दी गई। इस सूची से चार हजार छात्रों को दाखिला लेना है। सफल छात्र-छात्राएं 14 अगस्त की देर शाम तक फीस जमा कर सकती हैं। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के स्नातक कक्षाओं में दाखिले की दूसरी वरीयता सूची रविवार को जारी कर दी गई। सफल छात्र-छात्राएं 14 अगस्त की देर शाम तक फीस जमा कर सकती हैं। इस सूची से चार हजार छात्रों को दाखिला लेना है। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। अगर कुछ सीटें खाली रहीं तो विश्वविद्यालय प्रशासन आगे का निर्णय लेगा। दूसरी तरफ परास्नातक कक्षाओं में दाखिले की वरीयता सूची 15 अगस्त के बाद जारी करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने एनटीए से मिले डाटा की गड़बड़ियों को दूर करने के बाद वरीयता सूची जारी की है। इस वजह से निर्धारित तिथि से दो दिन की देरी हुई है। यह सूची शुक्रवार को जारी की जानी थी। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, सूची में शामिल छात्र-छात्रा 14 अगस्त को 5:59 बजे तक शुल्क जमा कर सकते हैं।

दाखिले की प्रक्रिया में अब कोई दिक्कत नहीं

बीएचयू की वेबसाइट https://www.bhuonline.in पर जाकर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करने है। इसके बाद फीस जमा करने का विकल्प आएगा। दाखिले से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर कराई गई है। केंद्रीय प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो राकेश रमन ने कहा कि दाखिले की प्रक्रिया में अब कोई दिक्कत नहीं है। अभ्यर्थियों की तरफ से दिए गए विवरण और एनटीए के डाटा की गड़बड़ियां दूर कर ली गई हैं।

अभ्यर्थी ना करें ऐसी गलती

केंद्रीय प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. राकेश रमन ने बताया कि पहले चरण की सूची जारी होने के बाद तमाम अभ्यर्थियों ने शिकायत की थी। आरोप था कि पर्याप्त अंक पाने के बावजूद पसंदीदा पाठ्यक्रम में दाखिला नहीं ले पा रहे हैं। केंद्रीय प्रवेश समिति ने जांच की तो पता चला कि तमाम अभ्यर्थियों ने बीएचयू के पंजीकरण फॉर्म में एनटीए के नामांकन का ब्योरा ही गलत दर्ज कराया था। इस कारण कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से आंकड़ों का मिलान नहीं हुआ और सीट आवंटन की प्रक्रिया से अभ्यर्थियों को दूर रखा गया। केंद्रीय प्रवेश समिति ने अभ्यर्थियों के ईमेल का मिलान किया, फिर गड़बड़ियों को दूर करके वरीयता सूची तैयार की है।
विज्ञापन

नियमित रूप से देखते रहें प्रवेश पोर्टल

प्रो. रमन ने बताया कि बड़ी संख्या में ऐसे भी अभ्यर्थी पाए गए, जिनके ई-मेल का मिलान नहीं हो पा रहा था। इसलिए केंद्रीय प्रवेश समिति ने एनटीए के आंकड़ों की मदद से प्रत्येक अभ्यर्थी के जन्मतिथि व एनटीए के नामांकन संख्या का मिलान किया। यह सुनिश्चित किया कि योग्य अभ्यर्थी प्रवेश के अवसर से वंचित न रह जाएं। अभ्यर्थी प्रवेश सूचना विवरणिका को सावधानी से पढ़ लें। विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल bhuonline.in को नियमित रूप से देखते रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें