दूसरे राउंड में 20 और तीसरे में 27 कोर्स की काउंसिलिंग होनी है
विज्ञापन
4 नवंबर तक सीटें आवंटित, 25 अक्तूबर को साइकोथेरेपी में पीजी डिप्लोमा की परीक्षा माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 21 अक्तूबर से यूजी-पीजी कोर्स में दूसरे और तीसरे राउंड की काउंसिलिंग एक साथ होगी। दूसरे राउंड में 20 और तीसरे में 27 कोर्स की काउंसिलिंग होनी है। 21, 23 और 25 अक्तूबर को दूसरे राउंड और 21, 25 और चार अक्तूबर को तीसरे राउंड की काउंसिलिंग होगी। ग्रेजुएशन के लिए दूसरे राउंड में चार कोर्स और तीसरे राउंड में 10 कोर्स होंगे। पीजी के लिए दूसरे और तीसरे राउंड में 16-16 कोर्स की काउंसिलिंग होगी। 21-25 अक्तूबर तक दूसरे-तीसरे राउंड की काउंसिलिंग 21 अक्तूबर - दूसरे राउंड में बीएफए, एमएफए, बीए-एलएलबी (अगले आदेश तक स्थगित), बीएससी बायोलॉजी, बीएससी मैथ्स और बीए की काउंसिलिंग होगी। तीसरे राउंड में बीएससी-एजी, बी.कॉम, बीसीए, बीए ऑनर्स मासकॉम, बी-म्यूज, बीएफए, डिप्लोमा इन कर्मकांड की सीटें अलॉट की जाएंगी।
विज्ञापन
23 अक्तूबर - इस दिन सिर्फ दूसरे राउंड की काउंसिलिंग होगी। एम-म्यूज, एमएड, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान और समाजशास्त्र, एमए/एमएससी (भूगोल, वनस्पति विज्ञान, गणित व गृह विज्ञान-फूड एंड न्यूट्रीशन), एमकॉम, एमएसडब्ल्यू और साइकोथेरेपी, काउंसिलिंग और गाइडेंस में पीजी डिप्लोमा। 25 अक्तूबर - दूसरे राउंड में एलएलएम और तीसरे राउंड में एमएफए पेटिंग, एमएफए अप्लाइड आर्ट्स, बीएससी बायोलॉजी, बीएससी मैथ्स, बीएबीए-एलएलबी (अगले आदेश तक स्थगित)।
4 नवंबर - तीसरे राउंड की काउंसिलिंग में शामिल पीजी के 14 कोर्स की काउंसिलिंग होगी। इसमें एमम्यूज, एमएड, फिजियोथेरेपी में पीजी डिप्लोमा, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान और समाजशास्त्र, एमए/एमएससी (भूगोल, वनस्पति विज्ञान, गणित व गृह विज्ञान-फूड एंड न्यूट्रीशन), एमकॉम, एमएसडब्ल्यू।