फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमाम खासियतों से लैस है उड़ान को तैयार सी प्लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा की लहरों से सरयू की धारा तक उड़ने को तैयार सी प्लेन तमाम खासियतों से लैस है। यह ऐसा विमान है जो जमीन के साथ पानी में भी उतर सकता है। इसके लिए रामनगर बंदरगाह पर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। टिकट काउंटर, जेटी, वेटिंग हाल, आकर्षक विद्युत सजावट और फोकस लाइटें के अलावा बंदरगाह की सड़क बेहतर बनाई जाएगी। तमाम खासियतों से लैस सी प्लेन का निर्माण उपभोक्ता सेवाओं के मद्देनजर किया गया है, जिसमें माल ढुलाई, फसलों पर कीटनाशकों का छिड़काव, एंबुलेंस के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस विमान की सीटों को जरूरत के मुताबिक हटाया भी जा सकता है। इसमें 10 से 12 सीटें होती हैं। विमान की अधिकतम गति 330 किमी/घंटा है, जो 12 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ सकती है। इसको टेक ऑफ के लिए मात्र 300 मीटर जमीन या पानी के तल पर दौड़ाना पड़ता है। इस विमान में केवल एक इंजन होता है, जिसे चलाने के लिए सिर्फ एक पायलट की जरूरत है। इस विमान की कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये है।
नावों का भी नो एंट्री जोन बनेगा
रामनगर में आईडब्ल्यूएआई के पोर्ट के पास से ही सी प्लेन का संचालन करने की योजना है। इसके लिए गंगा में नावों के संचालन का रूट प्लान बनाने के साथ ही उनकी सीमा तय की जाएगी। एक दायरे के बाद नावों आदि के लिए नो एंट्री जोन भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पर्यटन और व्यापार को मिलेगी उड़ान
गंगा की लहरों से सरयू की धारा तक उड़ान भरने वाले सी प्लेन के संचालन से बनारस में पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी। कोरोना काल में औंधे मुंह गिरे पर्यटन में नई जान आएगी। पर्यटन कारोबारियों की गाड़ी पटरी पर लौटेगी तो वहीं इस योजना से कईयों को रोजगार भी मिलेगा। इसके साथ ही औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। व्यापारियों और उद्यमियों के लिए यह संजीवनी के समान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें