प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान स्वच्छता एवं सफाई अभियान में उपजिलाधिकारी मड़िहान विमल कुमार दुबे ने विश्व रिकार्ड बना दिया।
बेहतरीन नेतृत्व क्षमता दर्शाते हुए 10 हजार 180 सफाई कर्मियों को गाइड करने पर पीसीएस अधिकारी का नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया। उनको केंद्र सरकार की ओर भेजा गया प्रशस्ति पत्र शनिवार को मिला।
एसडीएम विमल कुमार दूबे ने कहा कि उन्होंने सम्मान के लिए नहीं बल्कि जिम्मेदारी का निर्वहन किया था। कहा कि दो सितंबर से 27 मई तक प्रयागराज कुंभ मेले के सेक्टर 13 में तैनाती के दौरान एक ही दिन में 10,180 लोगों को लेकर सफाई कराई थी।
उन्हें तो यह भी नहीं पता था कि उनको विश्व के पटल पर सम्मानित किया जायेगा। तहसील अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एसडीएम को बधाई दी। साथ ही उनके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की।