फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: काशी विश्वनाथ धाम से स्क्रैप ले जा रहे ट्रक को एसडीएम ने पकड़ा, मंदिर प्रशासन कर रहा जांच

Tue, 14 Sep 2021 12:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विश्वनाथ धाम से स्क्रैप ले जाने के मामले में मंदिर से जुड़े कई लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। ट्रक चालक ने बताया कि वह इसके पहले भी कई बार इस तरह से स्क्रैप ले जा चुका है। एसडीएम ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ धाम से अवैध रूप से स्क्रैप निकालने का मामला सामने आया है। एसडीएम ने स्क्रैप ले जा रहे ट्रक को पकड़ा तो मामले का खुलासा हुआ। आशंका जताई जा रही है कि इसमें मंदिर व्यवस्था से जुड़े कई लोगों की संलिप्तता हो सकती है। काशी विश्वनाथ धाम से मामला जुड़ा होने के कारण अधिकारी देर रात तक मामले को दबाने में लगे रहे। देर रात तक कॉरिडोर क्षेत्र में इसको लेकर पंचायत चलती रही। 

विज्ञापन


सोमवार की देर शाम एसडीएम विनोद सिंह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इसी दौरान उनके सामने से स्क्रैप लदा हुआ ट्रक निकल रहा था। एसडीएम ने जब इसकी पूछताछ की तो उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने ट्रक को बाहर निकलने से रोक दिया। ट्रक वाले से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो मामला संदिग्ध लगा। सूत्रों का कहना है कि ट्रक चालक ने बताया कि वह इसके पहले भी कई बार इस तरह से स्क्रैप ले जा चुका है। एसडीएम ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी।

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वैसे यह मंदिर का स्क्रै प नहीं है। काशी विश्वनाथ धाम में चल रहे काम की पूरी जिम्मेदारी अब पीडब्ल्यूडी और कार्यदायी संस्था की है। ऐसे में यह स्क्रैप कार्यदायी संस्था का ही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें