रोज यहां पढ़ाई करने वाले छात्रों के मुताबिक इन कमियों के चलते ये स्थिति बनी
- मुख्य लाइब्रेरी के पीछे बना पांच मंजिला भवन तो खुल गया मगर अभी तक उसका गेट नहीं खोला गया, लिहाजा हेरिटेज भवन के ही रास्ते उन्हें जाना पड़ा।
- नई बिल्डिंग में छात्रों के रीडिंग रूम के अलावा पुराने भवन के पांच सेक्शन भी बसा दिए गए। इसमें हिंदी बुक स्टैग, एक्यूजिशिन, टेक्निकल सेक्शन, पीरियॉडिकल सेक्शन और टेक्स्ट व न्यूजपेपर सेक्शन। इससे छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए सीटों की संख्या कम पड़ गई।
- अब छात्र इस चिंता में रहते हैं कि सीट न चली जाए। जबकि पुरानी बिल्डिंग में पांचों सेक्शन वाली जगह खाली पड़ी है। वहीं, पूर्व कुलपति के कार्यकाल में मेंटेन करने का फैसला लिया गया था। जो कि अभी नहीं हुआ।
- पिछले साल दिसंबर में साइबर लाइब्रेरी आग लगी तब से अभी तक पूरी क्षमता के साथ लाइब्रेरी खुल नहीं सकी। छात्रों ने आरोप लगाया कि पहला तल तो अस्थायी रूप से ही बंद किया गया है।