फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खेल रहे सगे भाइयों को स्कार्पियों ने कुचला, छोटे की मौत और बड़ा गंभीर

Tue, 22 Aug 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के हकीमगंज गांव के पास सोमवार की शाम स्कार्पियो ने बुच्चन गोंड के छोटे बेटे शिवम (2) को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कार्पियो की टक्कर से बड़ा बेटा प्रीतम (6) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घटनास्थल से गुजर रही एसडीएम राजातालाब ईशा दुहन ने स्कार्पियो का पीछा कर उसे रुकवाया और चालक के साथ जंसा पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शिवम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, प्रीतम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

हकीमगंज स्थित बुच्चन गोंड के घर के सामने से गुजरी सड़क के किनारे शिवम और प्रीतम खेल रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान जंसा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में मासूम शिवम को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, टक्कर लगने से प्रीतम गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर जंसा पुलिस ने वायरलेस कर स्कार्पियो को पकड़ने की सूचना प्रसारित की। हिरासत में लिया गया चालक झारखंड के गढ़वा क्षेत्र का विक्की श्रीवास्तव बताया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें