फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी को स्कूली बस ने रौंदा: CRPF के जवान की मौत, छुट्टी लेकर आया था घर; बचपन के दोस्त संग जा रहा था घूमने

Wed, 22 May 2024 07:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: दोपहर में अपने बचपन के साथी मुस्तफाबाद निवासी राजन सिंह पुत्र जवाहर से मिलने स्कूटी से कहीं घूमने चले गए। सायंकाल पांच बजे जय व राजन घर लौट रहे थे। जैसे ही सीवो गांव में रिंग रोड पर बने अण्डरपास के सामने पहुंचे कि दूसरी ओर से बच्चों को समरकैम्प में ले जा रही नीजी बस ने हुए रौंद दिया। 
विज्ञापन
मृतक जय सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत सीवो के सामने स्थित रिंग रोड फेज दो पर अण्डरपास के पास समरकैम्प से स्कूली बच्चों को लेकर वापस जा रही नीजी बस ने विपरीत दिशा से जा रहे स्कूटी पर सवार दो लोगों को रौंद दिया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। 

विज्ञापन


ढाब क्षेत्र के रामचन्दीपुर निवासी जय सिंह (45) पुत्र प्रेमशंकर सिंह सीआरपीएफ में मणिपुर बटालियन 86 में तैनात हैं। इनकी पत्नी बच्चों की शिक्षा के लिए वाराणसी शहर में ही रहती हैं। जयसिंह छुट्टी पर बीते मंगलवार को अपने परिवार में शहर के आवास पर आया था। बुधवार को प्रातः काल अपने गांव आया।

घटना में जय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजन गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे चिरईगांव चौकी प्रभारी पंकज कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी नरपतपुर पहुंचाया जबकि मृतक को चिरईगांव लाया गया।
विज्ञापन


घायल की स्थिति ठीक नहीं होने पर उसे दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक जय सिंह के पिता प्रेमशंकर अवकाश प्राप्त शिक्षक हैं। वह चार भाइयों में दूसरे स्थान पर था। मृतक को एक पुत्र राजन उर्फ नीलू व एक पुत्री अंजली है। दोनों शहर के किसी एक कॉलेज में पढ़ाई करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें